{"_id":"65244ef2641a628bdd0b43a4","slug":"post-of-senior-medical-superintendent-has-been-vacant-for-five-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10653-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक का पद पांच माह से खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक का पद पांच माह से खाली
Tue, 10 Oct 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का पद पांच महीने से खाली चल रहा है। वर्तमान में नेत्र रोग विभाग के एचओ डॉ. अनिल वर्मा को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पद पर सेवारत डॉ. रमेश चौहान अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए थे। मगर अभी तक सरकार स्थायी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नियुक्ति नहीं कर सकी है। ऐसे में अस्पताल के विकासात्मक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के जिम्मे अस्पताल के सारे कार्य होते हैं। इसके अलावा मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाइयों की आपूर्ति, दवाइयों और अन्य सामान के टेंडर आदि का कार्य भी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी देखते हैं।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डॉ. अनिल वर्मा को ओपीडी में सेवाएं देने के साथ ही अन्य कार्य भी संभालने पड़ रहे हैं। इससे जहां अस्पताल के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं, स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इससे मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मरीजों में सुरेश, रमेश, विजय, संतोष, जीत, बबलू आदि ने कहा कि स्थायी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि अस्पताल के विकास कार्य प्रभावित न हों और परेशानी न हो। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि डॉ. अनिल वर्मा को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार दिया गया है।