फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   post of Naib Tehsildar in Sujanpur is vacant for 4 months

हमीरपुर (हि. प्र.): सुजानपुर में नायब तहसीलदार का पद चार महीने से खाली

Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। तहसील कार्यालय सुजानपुर में नायब तहसीलदार का पद चार महीने से रिक्त चल रहा है। इस कारण राजस्व संबंधी कार्य करवाने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार न होने के कारण तहसीलदार पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ बढ़ गया है। बता दें कि करीब चार महीने पहले यहां तैनात नायब तहसीलदार सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद यहां नई तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में तहसीलदार सुजानपुर को कार्यालय से लेकर फील्ड तक का कार्य अकेले देखना पड़ रहा है। बता दें कि तहसील कार्यालय में भूमि और अन्य दस्तावेज बनाने के लिए जनता के साथ विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कई बार उन्हें मायूसी लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों में रामकुमार, श्याम सिंह, भोलाराम, अनीता ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सुजानपुर में खाली चल रहे नायब तहसीलदार के पद को भरा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उधर, तहसीलदार रवि कुमार ने कहा कि नायब तहसीलदार का पद खाली चल रहा है। इससे उच्चाधिकारी अवगत हैं, जैसे ही नियुक्ति होगी तो लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed