फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Portal stuck, pregnant women not getting benefit of Matru Vandana Yojana

Hamirpur (Himachal) News: पोर्टल का फंसा पेच, गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा मातृ वंदना योजना का लाभ

Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतरीन पोषण के लिए मिलने वाली 5000 रुपये की राशि रुक गई है। इसका कारण प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पोर्टल बदलना बताया जा रहा है। महिलाएं राशि के भुगतान के लिए आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं पर, राशि खातों में नहीं आई है। केंद्र सरकार की ओर से पूर्व में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की थी। अब नए सिरे से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 को लांच किया गया। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पुराने पोर्टल पर अपलोड महिलाओं का डाटा डिलीट हो गया है। इससे प्रदेशभर से सैकड़ों पात्र महिलाएं सुविधा से वंचित हो गई हैं।
विज्ञापन



पूर्व में योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पहली किस्त गर्भावस्था धारण करने पर 1000 रुपये, दूसरी किस्त 2000 रुपये छह माह बाद, वहीं तीसरी व अंतिम किस्त बच्चे के जन्म के पंजीकृत हो जाने के बाद 2000 रुपये मिलती थी। अब 10 माह बीत जाने के बाद भी इस योजना के पोर्टल का सर्वर बंद है। लाभार्थियों का आवेदन पीएमएमवीवाई पोर्टल पर मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह से ही नहीं भरा जा रहा है। इससे गर्भवती और धात्री महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पात्र महिलाओं अनुराधा, ज्योति, सुनिधि, रेखा, कामना, सलोचना आदि ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सहायता राशि के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक उन्हें सहायता राशि नहीं मिल पाई है। योजना के तहत एक वर्ष पूर्व आवेदन किया है लेकिन अभी तक राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। अब योजना के तहत पोर्टल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 लांच हुआ है। ऐसे में पुराने पोर्टल पर अपलोड उनका डाटा डिलीट हो गया है और वह योजना से वंचित हो गई हैं। उन्होंने सरकार से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 लांच हुई है। पुराना पोर्टल बंद हो गया है। नए पोर्टल के चलने से ही गर्भवती पात्र और पंजीकृत महिलाओं का डाटा उपलब्ध होगा। पुराने पोर्टल के बंद होने से विभाग को महिलाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर

पोर्टल अपग्रेड होने के बाद बढ़ी समस्या

गर्भवती और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को बेहतर करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) को अपग्रेड किया गया है। योजना के तहत पूर्व में पहला बच्चा होने पर सरकार की ओर से पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती थी। अब दूसरी संतान बेटी होने पर भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सरकार की ओर से छह हजार की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। योग्य लाभार्थी महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन करना होगा। आवेदन में सभी तरह के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। आवेदन सही पाए जाने के बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed