फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Portable X-ray machine shut down due to lack of AI software update

Hamirpur (Himachal) News: एआई सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से बंद पड़ी पोर्टेबल एक्सरे मशीन

Wed, 16 Jul 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 16 Jul 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
टीबी जांच हो रही प्रभावित, एक पोर्टेबल मशीन से हो रहे हैं एक्सरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एआई सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की पोर्टेबल एक्सरे मशीन बंद पड़ गई है। इससे टीबी जांच के एक्सरे प्रभावित हो रहे हैं। पहले से ही जिले में मात्र दो पोर्टेबल एक्सरे मशीनें होने के कारण टीबी एक्सरे की प्रक्रिया धीमी गति से चली थी। अब एक मशीन के बंद होने से गति और धीमी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का जिला को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास विफल होता दिख रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एआई सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिसंबर 2024 में 100 दिन का टीबी मुक्त अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत करीब 51 हजार लोगों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ एक्सरे किए जाने थे। स्क्रीनिंग तो लगभग संपन्न हो गई है लेकिन अभी तक लगभग 34 हजार लोगों के एक्सरे हुए हैं। समय पर एक्सरे पूर्ण नहीं होने के कारण इस अभियान को दिसंबर 2025 तक किया गया है। अब एक पोर्टेबल मशीन का एआई सॉफ्टवेयर पुराना हो गया है। इस कारण यह मशीन संचालित नहीं हो रही है। हालांकि जिले में करीब आठ स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी जांच की सुविधा है। यहां पर टीबी मरीजों की जांच की जाती है। बावजूद इसके कई लोग जांच के लिए अस्पताल में जाने से कतराते हैं। इन लोगों की सुविधा के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीनों की सहायता से टीबी स्क्रीनिंग शुरू की गई। इसमें घर या सामुदायिक केंद्र में जाकर जांच की जाती है।
विज्ञापन

कोट

-एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन का एआई सॉफ्टवेयर अपडेट होना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा गया है। स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी जांच की सुविधा उपलबध है।-डॉ सुनील वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed