फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Poly houses to be built on 9.5 thousand sq. metre of land

साढ़े नौ हजार वर्ग मीटर पर लगेंगे पॉलीहाउस

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Poly houses to be built on 9.5 thousand sq. metre of land
आधुनिक कृ‌षि। - फोटो : file photo

डॉ. वाईएस परमार किसान स्वरोजगार योजना के तहत जिला में इस बार साढ़े नौ हजार वर्ग मीटर भूमि पर पॉलीहाउस लगाए जाएंगे। सरकार पॉलीहाउस लगाने पर किसान को 85 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगी। महज पंद्रह फीसदी खर्च ही किसान को उठाना होगा।

विज्ञापन


इस योजना से जिला के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। किसान पॉलीहाउस में सब्जियां आदि उगाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करेंगे। इसके साथ ही फुवारा सिंचाई योजना के लिए भी किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इससे किसान अपनी फसल की सिंचाई कर सकें। इसी सप्ताह योजना का बजट भी कृषि विभाग के पास पहुंच जाएगा। विभाग की माने तो पॉलीहाउस लगाकर किसान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते हैं। कोई भी किसान इस योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालीहाउस में सब्जियां किस तरह उगाई जाती हैं, इसका प्रशिक्षण भी किसानों को दिया जाता है। वहीं पॉलीहाउस में सब्जियों का उत्पादन भी सुरक्षित रहता है। जिससे किसान सब्जियों का अच्छा उत्पादन कर सकते हैं।

किसानों की डिमांड के अनुसार उन्हें पॉलीहाउस लगाने के लिए भूमि आवंटित की जाती है। इस बार साढ़े नौ हजार वर्ग मीटर भूमि पर पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही किसानों को फसल की सिंचाई के लिए फुवारा सिंचाई योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है।

पक्ष
डॉ. वाईएस परमार किसान स्वरोजगार योजना के तहत इस बार साढ़े नौ हजार वर्ग मीटर पर पॉलीहाउस लगाए जाएंगे। पॉलीहाउस पर 85 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। फुवारा सिंचाई योजना के लिए 80 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।    
- डॉ. अलवेल सिंह, कृषि उपनिदेशक हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed