फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Polling teams reached door to door for the third day

Hamirpur (Himachal) News: तीसरे दिन भी घर-घर पहुंचीं मतदान टीमें

Thu, 23 May 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
पहले दो दिन में कुल 1976 वयोवृद्ध और दिव्यांग मतदाता कर चुके हैं मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 मई से शुरू हुई घर से मतदान की प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल मतदान टीमें होम वोटिंग के लिए पात्र मतदाताओं के घर-घर पहुंचीं। इन टीमों ने 12-डी फार्म के माध्यम से घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने कहा कि जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 26 मई तक मोबाइल मतदान टीमें पात्र मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचेंगी। पहले दो दिन के दौरान जिले में कुल 1976 पात्र मतदाता घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इनमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 459, सुजानपुर और नादौन के 420-420, बड़सर के 456 और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के 221 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे दिन के आंकड़े भी देर शाम तक प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed