फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Political

बलदेव शर्मा को जिला अध्यक्ष की कमान, औपचारिक घोषणा आज हन्

Mon, 02 Dec 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा अध्यक्ष की कमान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे बड़सर से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के हाथों में आ गई है। लंबी जद्दोजहद के बाद सोमवार देर शाम हमीरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बन गई है। लेकिन, जिला अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार को होगी। सोमवार को चुनाव अधिकारी एवं सुंदरनगर से प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा की देखरेख में जिला भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, निवर्तमान जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, हिमुडा के निदेशक मंडल के सदस्य विजयपाल सोहारू के अलावा पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पांचों डेलीगेट्स ने भाग लिया। हमीरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष और पांचों मंडलों में शुरू से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का वर्चस्व रहा है। शुरू से इन पदों पर धूमल खेमा हावी रहा है। लेकिन, मुख्यमंत्री की कुर्सी हमीरपुर से मंडी खिसकने के बाद पार्टी संगठन में भी काफी उथल-पुथल मची हुई है। इसके चलते एक धड़ा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, राकेश ठाकुर के नाम पर अड़ा हुआ था। जबकि दूसरा धड़ा इन दोनों से बाहर कोई विकल्प की तलाश में था। लेकिन अंत में सर्वसहमति के बाद जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई। नए अध्यक्ष के लिए जिला में पार्टी व संगठन को मजबूती देना भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। चूंकि विधानसभा चुनावों में भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में पांच सीटों में तीन पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि दो पर भाजपा विधायक हैं। हालांकि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को काफी मतों के अंतर से बढ़त मिली। इस मौके पर भाजपा विधायक कमलेश कुमारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

यह अध्यक्ष और डेलीगेट्स रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष के चुनाव में हमीरपुर से मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा व डेलीगेट बलदेव धीमान, नादौन से अध्यक्ष हरदयाल सिंह व विजय शर्मा, भोरंज से अध्यक्ष देशराज शर्मा व अशोक ठाकुर, बड़सर से अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर व चतर सिंह, सुजानपुर से अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर व डेलीगेट कैप्टन रंजीत सिंह ठाकुर मौजूद रहे। मतदान का अधिकार केवल दस लोगों को ही था, जिसमें पांच मंडल अध्यक्ष और पांच ही डेलीगेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed