फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Polio medicine given to 30486 children

Hamirpur (Himachal) News: 30486 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

Sun, 03 Mar 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
जिला के 283 बूथों पर चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान
विज्ञापन

1132 स्वास्थ्य कार्यकर्ता अब 1892 बच्चों को घर पर देंगे पोलियो की दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। 283 बूथों पर पांच वर्ष तक के 30486 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। बूथ स्तर पर पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। इसी दौरान जिला मुख्यालय के साथ बचत भवन में स्थापित बूथ में भी बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने किया।

उन्होंने जीरो से लेकर पांच वर्ष तक के 10 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई और अभिभावकों को दवा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान के तहत 283 बूथ स्थापित किए गए थे। शहरी क्षेत्र में 17 बूथ और ग्रामीण क्षेत्रों में 266 बूथ स्थापित थे। इन बूथों पर 1132 मेन पावर लगाई गई। विभाग की ओर से 32378 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन कुछेक कारकों से 30486 बच्चों को ही पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। शेष 1892 बच्चों को घर-घर जाकर कार्यकर्ता चार और पांच मार्च को दवाई पिलाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अजय अत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed