फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police station in-charge Lalit Mahant honored with DGP Disk Award for excellent services

Hamirpur (Himachal) News: बेहतरीन सेवाओं के लिए थाना प्रभारी ललित महंत डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित

Mon, 04 Sep 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी ललित महंत को बेहतरीन सेवाएं देने पर पुलिस विभाग के प्रतिष्ठित सम्मान डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से शिमला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्हें यह सम्मान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विशेष सेवाएं देने वाले अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



सुजानपुर थाना प्रभारी ललित महंत को यह अवार्ड वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में बेहतरीन सेवाएं देने के आधार पर दिया गया है। वर्ष 2020 में वह थाना ओट जिला मंडी में बतौर थाना प्रभारी तैनात थे। इस दौरान उन्होंने नशाखोरी, चोरी और सेंधमारी की वारदातों पर बखूबी अंकुश लगाया था और आपराधिक घटनाओं को रोकने में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। उन्हें चोरी की वारदातों को सुलझाने की विशेष जिम्मेवारी मिलती रही है और उन्होंने तमाम वारदातों को सुलझाने में अहम योगदान निभाया है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करके रोड एक्सीडेंट जैसे मामलों पर भी अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल की थी। वर्तमान में थाना प्रभारी ललित महंत सुजानपुर थाने में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि अपने दायित्व को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का प्रयास वे करते हैं। भविष्य में भी उनका यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक सहित विभाग के तमाम उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed