फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police solved the mystery of theft in ward number two, there are dozens of cases against the accused

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने सुलझाई वार्ड नंबर दो में चोरी की गुत्थी, आरोपियों पर हैं दर्जनों केस

Wed, 10 Jan 2024 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस ने नादौन के वार्ड 2 में एक घर से हुई बड़ी चोरी के मामले को सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। नवंबर में यह चोरियां हुई थीं। पुलिस ने चोरी के मामले में दो पेशेवर अपराधियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की ओर से गुनाह कबूल करने के बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने इन्हें पीड़ित के घर ले जाकर गहन छानबीन करते हुए घटना की कड़ियों को जोड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी कमल ठाकुर निवासी गांव तल्यंगार डाकघर डंगार, तहसील घुमारवीं और दूसरे आरोपी शिवकुमार निवासी गांव देहरी डाकखाना खुंडियां को हिरासत में लिया है। आरोपी कमल पर पहले ही करीब 30 मामले दर्ज हैं, जबकि शिव कुमार पर भी करीब 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि उनके साथ कितने और युवक शामिल हैं। दोनों ने माना है कि 4 नवंबर की रात को उन्होंने वार्ड दो में स्थित एक सेवा अधिकारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना का पता 6 दिन बाद तब चला जब परिवार घर में दिवाली के लिए वापस आया था। चोरों ने घर से करीब 18 लाख के सोने और चांदी के गहने चुराए और सात लाख की नकदी पर हाथ साफ किया था। इस संबंध में थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, डीएसपी रोहिन डोगरा ने बताया कि पुलिस की इस कामयाबी के बाद अब अन्य मामलों में भी गहन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed