{"_id":"675ec25384d2a896020736bc","slug":"police-recreated-the-scene-of-theft-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-143297-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चोरी के मामले में पुलिस ने रीक्रिएट किया सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चोरी के मामले में पुलिस ने रीक्रिएट किया सीन
Sun, 15 Dec 2024 05:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Dec 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मामले में पुलिस ने रीक्रिएट किया सीन
मामले में गिरफ्तार दानों आरोपियों को मौके पर ले जाकर की विस्तृत जांच
तीन दिन की रिमांड के बाद आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उप तहसील जाहू में चोरी दो कंप्यूटर और प्रिंटर के मामले में गिरफ्तार चल रहे दो आरोपी युवकों को पुलिस ने घटना स्थल पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट किया। चोरी के आरोप में पुख्ता सबूत और गवाहों की मौजूदगी में वारदात की विस्तृत जांच पुलिस ने की। हर पहलू की गहनता से जांच कर गवाहों सहित आरोप को पुख्ता किया जा रहा है। इसकी वीडीयोग्राफी भी की जा रही है। भोरंज पुलिस ने जाहू उप तहसील से हुए चोरी कंप्यूटर व प्रिंटर के मामले में स्थानीय पंचायत के हौड़ गांव के आरोपी आफताब खान पुत्र साजिद मोहम्मद 23 की निशानदेही पर उसके घर के बेड से दो कंप्यूटर प्रिंटर बरामद किए हैं। दूसरे आरोपी ऋषभ शर्मा पुत्र प्यार चंद गांव जाहू कलां (सुलगवान) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी 16 दिसंबर तक तीन दिन की पुलिस रिमांड में चल रहे हैं। रविवार को पुलिस कर्मचारियों ने दोनों आरोपियों से जाहू उप तहसील के कंप्यूटर व प्रिंटर चोरी के सीन रीक्रिएट करवाए। आरोपियों ने उप तहसील कार्यालय का कुंडा तोड़कर दो कंप्यूटर और प्रिंटर चुराए और बोरी में भर कर सीधे खेतों के रास्ते से हौंड गांव में घर में छिपाए थे।
--
जाहू पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर चोरी से सीन रीक्रिएट करवाए हैं। 16 दिसंबर सोमवार को दोनों आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।-- भगत सिंह ठाकुर एसपी हमीरपुर
--
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार दानों आरोपियों को मौके पर ले जाकर की विस्तृत जांच
तीन दिन की रिमांड के बाद आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उप तहसील जाहू में चोरी दो कंप्यूटर और प्रिंटर के मामले में गिरफ्तार चल रहे दो आरोपी युवकों को पुलिस ने घटना स्थल पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट किया। चोरी के आरोप में पुख्ता सबूत और गवाहों की मौजूदगी में वारदात की विस्तृत जांच पुलिस ने की। हर पहलू की गहनता से जांच कर गवाहों सहित आरोप को पुख्ता किया जा रहा है। इसकी वीडीयोग्राफी भी की जा रही है। भोरंज पुलिस ने जाहू उप तहसील से हुए चोरी कंप्यूटर व प्रिंटर के मामले में स्थानीय पंचायत के हौड़ गांव के आरोपी आफताब खान पुत्र साजिद मोहम्मद 23 की निशानदेही पर उसके घर के बेड से दो कंप्यूटर प्रिंटर बरामद किए हैं। दूसरे आरोपी ऋषभ शर्मा पुत्र प्यार चंद गांव जाहू कलां (सुलगवान) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी 16 दिसंबर तक तीन दिन की पुलिस रिमांड में चल रहे हैं। रविवार को पुलिस कर्मचारियों ने दोनों आरोपियों से जाहू उप तहसील के कंप्यूटर व प्रिंटर चोरी के सीन रीक्रिएट करवाए। आरोपियों ने उप तहसील कार्यालय का कुंडा तोड़कर दो कंप्यूटर और प्रिंटर चुराए और बोरी में भर कर सीधे खेतों के रास्ते से हौंड गांव में घर में छिपाए थे।
जाहू पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर चोरी से सीन रीक्रिएट करवाए हैं। 16 दिसंबर सोमवार को दोनों आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन