फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police jawans found at home allowed to be quarantined

घर में मिले पुलिस जवानों को क्वारंटीन होने की अनुमति

Sat, 10 Apr 2021 06:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुडुचेरी में चुनाव ड्यूटी से लौटे पुलिस जवानों के लिए क्वारंटीन की अलग-अलग व्यवस्था की है। चौथी पुलिस बटालियन जंगलबैरी हमीरपुर के जवानों को बटालियन परिसर में ही क्वारंटीन किया जाएगा। जबकि तीसरी बटालियन पंडोह मंडी के जवानों के लिए सात दिन तक होम क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। पुलिस जवानों ने क्वारंटीन के लिए अलग-अलग व्यवस्था का विरोध किया है।
विज्ञापन

जवानों का कहना है कि उन्हें बटालियन के बजाय घर में क्वारंटीन होने की अनुमति दी जानी चाहिए। जहां पर वह अपने स्वास्थ्य का अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। इसके साथ ही बटालियन में क्वारंटीन होने से वहां पर पहले से मौजूद पुलिस जवानों के स्वास्थ्य को भी कोरोना संक्रमण का खतरा रहेगा। पुलिस जवानों ने मांग की है कि पंडोह बटालियन की तरह ही जंगलबैरी हमीरपुर बटालियन के जवानों को भी गृह संगरोध की सुविधा प्रदान की जाए। उधर, पुलिस बटालियन कमांडेंट का कहना है कि क्वारंटीन के लिए कोई सख्त नियम नहीं हैं कि उन्हें गृह संगरोध ही किया जाए। पुलिस जवानों और उनके परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए पुलिस जवानों को बटालियन में ही क्वारंटीन करने का निर्णय लिया गया है। अगर कोई जवान बटालियन के नजदीक का रहने वाला है और खुद घर जाने की इच्छा प्रकट करता है तो इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed