{"_id":"61e314ce01281830a35bb090","slug":"police-intervene-to-stop-fair-in-dandroo-village-organised-violating-corona-guidelines-hamirpur-hp-news-sml396797373","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को दरकिनार कर दांदड़ू में लगाया मेला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को दरकिनार कर दांदड़ू में लगाया मेला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाया बंद
विज्ञापन
दांदडू में कोरोना नियमों को दरकिनार आयोजित किया मेला।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के दांदडू गांव में कोरोना नियमों को दरकिनार कर शनिवार को मेले का आयोजन किया गया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को चली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर मेले को बंद करवाया। इस संबंध में आयोजकों का पक्ष सुनने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने ऐसे भीड़भाड़ वाले आयोजन न करने के निर्देश लोगों को दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार को उपमंडल बड़सर के दांदडू में प्रदेश सरकार के नियमों को दरकिनार कर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में दुकानें और झूले भी लगाए गए। मेले में सैकड़ों की संख्या में लोग भी पहुंचे।
इस दौरान बच्चे और झूलों में झूलने का खूब लुत्फ उठा रहे थे। मेले में कोरोना नियमों और सरकार के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। इस दौरान काफी लोग बिना मास्क के थे, वहीं सामाजिक दूरी की भी अवहेलना की जा रही थी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए किसी भी तरह के आयोजन के लिए ऑनलाइन अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में यहां मेलों का आयोजन होना, अपने आप में ही चिंताजनक विषय है।
एसडीएम बड़सर शशिपाल ने कहा कि वह कहीं बाहर हैं, लेकिन ऐेसे आयोजन बिना अनुमति से नहीं हो सकते हैं। बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नाईक ने कहा कि पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। मेले को बंद करवा दिया गया है। आने वाले समय में ऐसा कोई आयोजन क्षेत्र में बिना अनुमति के नहीं होने दिया जाएगा।
इस विषय में आगामी कार्रवाई आयोजकों का पक्ष सुनने के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जो निर्णय इस कठिन समय में ले रही है, लोग भी उनका पालन सुनिश्चित करें।