Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police Expand Scope of Investigation in Search for Naira

Hamirpur: नायरा की तलाश को पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा, पुलिस ने कड़साई में खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Mon, 20 Apr 2026 09:04 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 20 Apr 2026 09:04 PM IST
सार

ग्राम पंचायत कड़साई के कलवाड़ा से बुधवार को लापता नायरा अभी तक नहीं मिली है। पुलिस ने जंगल में तलाश की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच का दायरा बढ़ा, अपहरण की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Police Expand Scope of Investigation in Search for Naira
तलाश को जाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलवाड़ा से बुधवार को लापता हुई नायरा अभी नहीं मिली है। सोमवार को पुलिस की टीम ने जंगल के क्षेत्र में नायरा की तलाश की, वहीं पुलिस ने कड़साई में लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। गांव कड़साई से भी एक रास्ता कलवाड़ा गांव की ओर जाता है। ऐसे में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाकर सर्च ऑपरेशन को विस्तार भी दिया गया है। 

विज्ञापन


परिजनों की पथराई आंखें अभी भी नायरा को खोज रही हैं। भले ही वह सर्च अभियान को लेकर संतुष्टि जता रहे हैं, लेकिन नायरा के न मिलने का दुख उन्हें भीतर ही भीतर कुरेद रहा है। नायरा के पिता रविंद्र के अनुसार दोनों बेटियां खेल रही थीं, छोटी बेटी तो घर आ गई, लेकिन बड़ी नायरा कहीं चली गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि वह बिना बताए कहीं गई हो, लेकिन वापस न आना परिजनों को खटक रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी गिरोह ने उसे अगवा न कर लिया हो। हालांकि पुलिस ने गांव में घूम रहे दो फेरी वालों की पहचान कर उनसे पूछताछ भी की है, लेकिन उनसे भी कोई अहम सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों और पुलिस के अलावा आपदा व वन मित्र भी जंगल में बच्ची की तलाश कर रहे हैं।  प्रतिदिन जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। वहीं एसपी हमीरपुर ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


नायरा की तलाश में बढ़ेगी टीम
उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि नायरा की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा मित्र व वन मित्र लगे हैं। अभी तक सुराग नहीं मिला है। अब टीम को और बढ़ाया जाएगा तथा जंगल में एक किलोमीटर क्षेत्र में तलाश की जाएगी। जंगल होने के कारण इसे और बेहतर तरीके से सर्च किया जाएगा, ताकि नायरा को ढूंढा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed