फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police constable recruitment rally will start from January 3

पुलिस कांस्टेबल भर्ती रैली 3 जनवरी से होगी शुरू

Thu, 23 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तीन जनवरी से शुरू हो रही है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज दिया गया है। तीन जनवरी को 1200 महिला अभ्यर्थी, 4 जनवरी को 1568 महिला अभ्यर्थी, 5 जनवरी को 256 पुरुष ड्राइवर अभ्यर्थी तथा 1000 पुरुष अभ्यर्थी, 6 जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, 7 जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, 8 जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, 9 जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, 10 जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी तथा 11 जनवरी को 963 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पुलिस लाइन हमीरपुर में सुबह 7 बजे पीएसटी और पीईटी के निर्धारित दिन रिपोर्ट करेंगे। केवल अभ्यर्थियों को ही भर्ती स्थल पर प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक अभ्यर्थी को होल्डिंग एरिया में रिसीव किया जाएगा। उसके उपरांत उन्हें कोविड-19 काउंटर पर रिफ्रेशमेंट किट जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, पानी, जूस और खाने-पीने की सामग्री होगी, दी जाएगी। सभी उम्मीदवार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और उचित ढंग से मास्क पहनेंगे तथा आपस में वस्तुओं का आदान प्रदान नहीं कर सकेंगे। पंजीकरण काउंटर पर मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। पुलिस लाइन पहुंचने पर अभ्यर्थी होल्डिंग एरिया में पंजीकरण के लिए इंतजार करेंगे। इसके बाद पंजीकरण काउंटर पर दस्तावेज देखे जाएंगे तथा अभ्यर्थी को एक नंबर दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी मामले में निर्णय से असंतुष्ट हो और अपील करना चाहे तो वह भर्ती समिति के अध्यक्ष को लिखित रूप में आवेदन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed