फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   poision

भोरंज में कर्मचारी ने जहर तो दूसरे ने गटक ली अत्यधिक शराब

Tue, 06 Aug 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। एक बैंक कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। कर्मी की पहचान प्रिंस राव (21) पुत्र रघुनाथ गांव डाडु डाकघर बड़ोह और तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल भोरंज लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज हमीरपुर रेफर किया गया है। अस्पताल में युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। आत्महत्या के प्रयास के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं उपमंडल भोरंज के रहने वाले ही एक अन्य युवक ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया। इस युवक की पहचान अनिल कुमार (33) पुत्र रुलिया राम गांव सम्मू डाकघर तरक्वाड़ी भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन भोरंज अस्पताल ले आए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। दोनों युवक अविवाहित हैं। बीते सप्ताह भी उपमंडल भोरंज के तीन युवकों ने जहरीले पदार्थों का सेवन किया था। हालांकि, उनकी जान तो बच गई है, लेकिन इस तरह उपमंडल भोरंज में जहर निगलने के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन गए हैं। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत का कहना है कि दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है। दोनों युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed