फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Plastic waste management unit built in Paplah Panchayat will start after two years

Hamirpur (Himachal) News: दो साल बाद शुरू होगा पपलाह पंचायत में बना प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Wed, 17 Jul 2024 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ऑटो रिक्शा में भरकर लाया जाएगा प्लास्टिक युक्त कचरा
विज्ञापन


भोरंज ब्लॉक में करीब चार लाख से खरीदा ऑटो रिक्शा

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की पपलाह पंचायत में 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट दो वर्ष बाद चालू होगा। इससे तीन पंचायतें पपलाह, गरसाहड़ और धमरोल प्लास्टिक मुक्त होंगी। पपलाह पंचायत घर के पास बने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट पपलाह का उद्घाटन 22 सितंबर 2022 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अुनराग सिंह ठाकुर ने तत्कालीन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर और उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी की उपस्थिति में किया है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में स्थानीय पंचायत ने शेड के निर्माण पर 2 लाख 50 हजार, बिजली की सुविधा के लिए करीब 4 लाख 50 हजार तथा मशीनरी पर 3 लाख खर्च करके तैयार किया है। पपलाह पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर इसे चलाने का प्रयास दो बार किया है लेकिन प्लास्टिक कचरे को लाने के लिए समस्या पैदा होने के कारण यह शुरू नहीं हो पाया है। अब ब्लॉक समिति हेड से करीब चार लाख से अधिक आय से ऑटो रिक्शा खरीद लिया गया है और ब्लॉक भोरंज में पहुंच गया है। इसे जल्द ही पंचायत को सौंपा जाएगा। इस यूनिट के चलने से भरेड़ी बाजार की करीब 350 दुकानों, पपलाह पंचायत के गांव खरींगण, कोट रसेहडवां, कोट मसंदा, कोट छमंदडा, पपलाह, गरसाहड़ और धमरोल पंचायत के निकटतम गांवों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जाएगा। प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़ों को बेचकर पंचायत को आय प्राप्त होगी। पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी ने कहा कि हालांकि इसे चलाने में देरी हुई है लेकिन जल्द ही सुचारू रूप से चलाया जाएगा। पंचायत प्रत्येक घर से प्रति माह 15 रुपये और भरेड़ी बाजार से प्रति दुकान से 25 रुपये प्रतिमाह प्लास्टिक कचरा उठाने का लेगी। ऑटो रिक्शा मिलते ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट चालू किया जाएगा। उधर, भोरंज खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह का कहना है कि पपलाह पंचायत में बना प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट चालू होने जा रहा है। पंचायत की मांग पर ऑटो रिक्शा खरीदा गया है और यह ब्लॉक में पहुंच गया है। इसे जल्द ही पंचायत को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed