फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Plastic shredder machine not installed, budget lapsed

Hamirpur (Himachal) News: नहीं लगी प्लास्टिक श्रेडर मशीन, लैप्स हुआ बजट

Fri, 18 Apr 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Apr 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डेढ़ वर्ष बाद भी नगर निगम हमीरपुर के कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दुगनेहड़ी में प्लास्टिक श्रेडर मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि मशीन खरीदारी के जारी बजट राशि लैप्स हो गई है। अब शहरभर में प्लास्टिक के कचरे की समस्या को लेकर लोगों को समस्या झेलनी पड़ेगी। डेढ़ वर्ष पूर्व नगर निगम हमीरपुर की ओर से प्लास्टिक कचरे की कटिंग के लिए मशीन की खरीदारी की डिमांड भेजी थी ताकि दुगनेहड़ी में स्थापित कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में कचरे को काटकर सीमेंट सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सके लेकिन समय पर बजट राशि खर्च न होने से बजट राशि लैप्स हो गई है। कचरे की समस्या से निजात के लिए निगम की ओर से पुन: प्लास्टिक श्रेडर मशीन को लेकर बजट राशि की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन

शहरवासियों राकेश कतना, संदीप वर्मा, आशीष चौधरी, तनेश कुमारी, रोहित राणा, प्रज्जवल कौशल आदि ने कहा कि बाजार में प्लास्टिक कचरे की समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम की ओर से दुगनेहड़ी में एक प्लास्टिक श्रेडर मशीन स्थापित की गई है। कचरे की मात्रा अधिक होने से एक मशीन से प्लास्टिक को काटने का कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में निगम की ओर से दूसरी मशीन को खरीदने में की गई देरी से बजट राशि लैप्स हो गई है। जिससे अब एक मशीन से कचरे का निष्पादन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने नगर निगम से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


मशीन की खरीदारी करने के बाद कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट में प्लास्टिक श्रेडर मशीन को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। 11 वार्डों से प्लास्टिक का कचरा प्लास्टिक श्रेडर मशीन के माध्यम से काटकर निष्पादन के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल चौहान, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed