{"_id":"650bcf815f846e71a1067930","slug":"plaster-is-falling-off-the-walls-of-gyani-opd-building-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8939-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गायनी ओपीडी भवन की दीवारों से उखड़ रहा है प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गायनी ओपीडी भवन की दीवारों से उखड़ रहा है प्लास्टर
Thu, 21 Sep 2023 10:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बरसात के कारण कई कमरों में सीलन आ गई है। सीलन के कारण कमरों में किया पेंट और प्लास्टर भी उखड़ रहा है। वहीं, प्लास्टर उखड़ने और सीलन के कारण मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में कई कमरों में तो सीलन के कारण प्लास्टर भी उखड़ गया है जो धीरे-धीरे नीचे गिरता है। वहीं, अस्पताल में सीलन के कारण बदबू भी आ रही है। क्योंकि कई कमरों के बाहर पानी व सीवरेज के पाइप जा रहे हैं।
इससे पानी का रिसाव होता रहता है। चिकित्सक रूम, गायनी वार्ड व अन्य कमरों में सीलन आ चुकी है और दीवारें काली हो गई हैं। वहीं, गायनी वार्ड में रोजाना 300 के करीब महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। ऐसे में अगर यहां से प्लास्टर गिरकर किसी भी महिला पर गिरता है तो कोई भी हादसा हो सकता है। मरीजों आशा देवी, मीरां देवी, संतोष कुमारी, विजय कुमार और रमेश आदि ने कहा कि अस्पताल में कई कमरों की हालत खस्ता है। कई कमरों में रंग न होने के कारण कालिख आ गई है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि बरसात के कारण सीलन आ जाती है। समय समय पर रंग रोगन करवा दिया जाता है।