फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Planting trees is necessary to protect the environment: Nisha

पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक : निशा

Mon, 12 Aug 2024 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Aug 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भरमोटी खुर्द में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान निशा कुमारी ने की। इस बैठक में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) के तहत नए परिवारों को शामिल किया गया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान निशा कुमारी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। निशा कुमारी ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को बरसात के मौसम में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया, जिससे कि बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पंचायत प्रधान के सुझावों का समर्थन करते हुए ग्राम सभा के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed