Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Plan in files for eight years, sewerage lines dug and drains built

Hamirpur (Himachal) News: आठ साल से फाइलों में योजना, खोदी गई सीवरेज लाइन बनी नालियां

Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Plan in files for eight years, sewerage lines dug and drains built
विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।
बड़सर(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य फाइलों में दफन हो गया है, जबकि जमीन पर खोदी गई सीवरेज लाइन नालियों में तबदील हो चुकी है। आठ साल बीत जाने के बाद भी प्लांट का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि सीवरेज लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई अब बारिश में नालियों में बदल गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2017 में नगर पंचायत भोटा को विकसित करने, भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर सीवरेज प्लांट कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश सरकार ने नौ करोड़ का बजट मंजूर किया और प्रथम किस्त के तौर पर नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये प्रदान किए गए, ताकि कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके, लेकिन एक वर्ष तक कार्य शुरू न होने से वर्ष 2018 में कार्य जल शक्ति विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 2019 में सात वार्डों में सीवरेज पाइप बिछाने के लिए खोदाई करवाई और लाइन बिछाने के बाद कार्य प्लांट स्थल पर एफसीए का हवाला देकर रोक दिया। इसके बाद एफसीए क्लीयरेंस को लेकर कोई भी कार्य नहीं हुआ। खोदाई और पाइपलाइन बिछाने पर चार करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि शेष राशि अभी भी विभाग के पास मौजूद है। अब वर्ष 2025 में जनवरी माह में जब प्लांट स्थल पर एफसीए क्लीयरेंस को लेकर मंजूरी मिली, लेकिन विभाग की ओर से कार्य करवाने में लगातार देरी की जा रही है, जिससे पंचायत के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

-कोट्स

पूर्व में कार्य एफसीए क्लीयरेंस न मिलने से रुका हुआ था। अब बरसात के बाद कार्य को तेजी से पूरा करवाया जाएगा, ताकि नगर पंचायत में लोगों को ट्रीटमेंट प्लांट की पर्याप्त सुविधा मिल सके।
-हर्ष शर्मा, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग, बड़सर

भोटा पंचायत में आठ साल से सीवरेज प्लांट बनाने का कार्य रुका हुआ है। लोगों को सुविधा देने के लिए प्रस्तावित कार्य परेशानी का सबब बना हुआ है।
-बाल कृष्ण वर्मा, वार्ड नंबर सात, भोटा निवासी

पूर्व में प्लांट कार्य में एफसीए क्लीयरेंस के कारण कार्य अधर में रुका हुआ था, लेकिन अब मंजूरी के बाद भी कार्य को शुरू करने में देरी की जा रही है।
-कमलजीत चांगरा, वार्ड नंबर सात, भोटा निवासी

नगर पंचायत में सीवरेज प्लांट का होना काफी अहम है, शहरी क्षेत्रों में यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है, जो लोगों को दी जाती है, लेकिन कार्य में लगातार देरी की जा रही है।

- रवि कुमार, वार्ड नंबर छह, भोटा निवासी
सीवरेज लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के बाद पाइपों को सही तरीके से नहीं डाला गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन, भोटा निवासी

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विनोद कतना, वार्ड नंबर तीन,भोटा निवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed