फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pilgrim reach in baba temple

छुट्टी के दिन बाबा के दरबार पहुंचे 1445 श्रद्धालु

Sun, 20 Sep 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
pilgrim reach in baba temple
दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने जाते श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार के दिन 1445 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। छह माह बाद बाबा की नगरी में रविवार को कुछ चहल-पहल दिखी। इससे दुकानदार और स्थानीय लोग भी खुश नजर आए। सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक एक हजार 445 श्रद्धालुओं में से एक हजार दो सौ उनतालीस के करीब पुरुष श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि, जब से मंदिर खुले हैं पहली बार दो सौ छह के करीब महिला श्रद्धालुओं ने भी बाबा के गुफा के दर्शन किए। सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं के लिए बाबा के मंदिर के कपाट खोल दिए गए और शाम के 7 बजे तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। प्रदेश के बॉर्डर खुल जाने के चलते भी श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े भी बाबा की गुफा के दर्शनों के लिए पहुंचे। नवविवाहित जोड़ों में हमीरपुर के बजूरी के रहने वाले मोहित और दीक्षा भी अपनी मनोकामना लेकर बाबा की नगरी पहुंचे। वहीं होशियारपुर से एक जैन परिवार ने बाबा बालक नाथ मंदिर में मंदिर अधिकारी को 1.10 लाख रुपये का चेक भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा कि रविवार के दिन पहले की अपेक्षा काफी श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed