फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Piles of garbage on the side of National Highway 103

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय राजमार्ग 103 किनारे लग रहे कचरे के ढेर

Tue, 23 Apr 2024 04:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 103 के किनारे पुली के पास गंदगी का आलम बना हुआ है। कचरे और गंदगी से राहगीरों को सड़क किनारे बसों का इंतजार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिडवीं बाजार से दुकानदार और ग्रामीण एनएच किनारे पुली के साथ कचरा फेंक रहे हैं। इससे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों जीवन कुमार, राकेश, कुलदीप शर्मा, राणो देवी, ज्ञानी, सावित्री आदि ने कहा कि स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले व्यापारी भी यहां कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। कचरे के कारण बदबू से घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह कई बार लोगों को जागरूक कर चुके हैं लेकिन लोग निडर होकर कचरा फेंक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में डिडवीं पंचायत प्रधान कुुलवीर सिंह ने कहा कि पंचायत की ओर से मामले को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने लोगों से खुले में कचरा न फेंकने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed