{"_id":"6aaeec8bfb2247c5a50f46cd","slug":"piles-of-garbage-a-foul-stench-and-scattered-waste-along-the-roadside-in-didvi-have-made-it-difficult-for-passersby-to-get-through-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208936-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में सड़क किनारे कूड़े के ढेर, दुर्गंध और बिखरे कचरे से राहगीरों का गुजरना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में सड़क किनारे कूड़े के ढेर, दुर्गंध और बिखरे कचरे से राहगीरों का गुजरना हुआ मुश्किल
Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
रजनीश, निवासी डिडवीं
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के डिडवीं में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा जमा होने से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
सड़क किनारे कचरा पड़ा रहने से वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा उठाने की समूचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।
कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
कूड़े के ढेर पर पहुंचने वाले लावारिस पशु कचरे को इधर-उधर बिखेर देते हैं, जिससे सड़क के आसपास गंदगी फैल रही है। बिखरे कचरे के कारण स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की है कि सड़क किनारे जमा कूड़े को जल्द उठवाकर उचित स्थान पर निस्तारण की व्यवस्था की जाए। साथ ही बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को समस्या से राहत मिल सके।
-
कूड़े की समस्या का समाधान आवश्यक है। लावारिस पशु खाने की तलाश में कूड़े को बिखेर देते हैं। कई बार सड़क से गुजरना दुभर हो जाता है। -रजनीश, निवासी डिडवीं
कूड़े की समस्या एक व्यापक समस्या है। कई बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। उम्मीद है कि पंचायत समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी। -संजीव कुमार, निवासी डिडवीं
बाहर के लोग भी कई बार पंचायत क्षेत्र में कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं। पंचायत को इन लोगों की पहचान के लिए कदम उठाकर ग्रामीणों को राहत देनी चाहिए। -विक्की चंदेल, निवासी ककड़ियाणा
कोट
कूड़ा-कचरे की समस्या ध्यान में हैं। कूड़े की समस्या के समाधान के लिए एक गाड़ी की सेवाएं लेने के लिए विचार किया जा रहा है। इस समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। -कैप्टन राजेश कुमार, उपप्रधान, ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर