फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Physiotherapy machine at Hamirpur Medical College is out of order for the last six months, causing problems for patients.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में छह माह से फिजियोथेरेपी मशीन खराब, मरीज परेशान

Sun, 31 May 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 31 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के फिजियोथेरेपी विभाग में मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों को दी जाने वाली शॉर्ट वेव डायथर्मी (एसडब्ल्यूडी) मशीन पिछले छह माह से खराब पड़ी है। इस कारण मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में करीब 15 वर्ष पूर्व स्थापित यह मशीन पिछले तीन वर्षों में चार बार खराब हो चुकी है। पहले तकनीशियन द्वारा इसे ठीक किया गया था, लेकिन अब इसके पुर्जे बदलने के बावजूद मशीन को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 10 से 15 मरीज फिजियोथेरेपी के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें मांसपेशियों का दर्द, सूजन और जोड़ों की जकड़न से पीड़ित लोग शामिल हैं। मरीजों का कहना है कि छह महीने से मशीन खराब होने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि मशीन को जल्द ठीक किया जाए या इसके स्थान पर नई मशीन स्थापित की जाए, ताकि उपचार सेवाएं प्रभावित न हों।
कोट :

फिजियोथेरेपी विभाग में मशीन खराब है। मशीन को ठीक नहीं करवाया जा सकता है। नई मशीन खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनावों के बाद संबंधित मशीन स्थापित कर दी जाएगी। -डॉ. देशराज, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article