फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Physical education department team first in Kabaddi competition

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम प्रथम

Thu, 29 Aug 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
रस्साकशी में महिला वर्ग में एनसीसी टीम का प्रदर्शन बेहतरीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में वीरवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने की। प्राचार्य ने महाविद्यालय को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। इससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। इन खेलों का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. संदीप शर्मा के निर्देशन में हुआ। कबड्डी और रस्साकशी मुकाबले करवाए गए। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग तथा महाविद्यालय के अन्य छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम प्रथम तथा बीसीए विभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। रस्साकशी प्रतियोगिता महिला वर्ग में एनसीसी टीम प्रथम तथा बीसीए विभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सुरेश कुमार तथा अन्य समस्त प्राध्यापक वर्ग एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed