{"_id":"bbd487c35cd7adebaa303e8b5bc84112","slug":"phone-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध में एक महीने से दूर संचार सुविधा बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध में एक महीने से दूर संचार सुविधा बंद
ब्यूरो/ अमर बिझड़ी (हमीरपुर)।
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकमोह से दियोटसिद्ध रूट पर एक माह पहले बीएसएनएल की लगभग एक किलोमीटर केवल तार चोरी हो गई थी, लेकिन विभाग अभी तक दूरसंचार व्यवस्था को बहाल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा पाया है। इस कारण उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में देश और विदेश से श्रद्धालुओं को मंदिर में संपर्क करने और पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में इलाका वासियों को संपर्क साधने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ऐसे में बीएसएनएल की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस रूट पर दूरसंचार व्यवस्था कुछ समय तक ठीक रहने के बाद दोबारा ठप हो जाना आम है। इस रूट पर केवल तार चोरी होने की वजह से बंद पड़े दर्जनों टेलीफोन बहाल न होने से जहां संपर्क साधने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं, व्यापार पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
खासकर बाबा बालक नाथ मंदिर और पुलिस चौकी के टेलीफोन बंद रहने से श्रद्धालुओं और आम लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। श्रद्धालुओं को अगर मंदिर में बुकिंग, मंदिर संबंधी या अन्य किसी जानकारी के लिए संपर्क करना हो तो नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा दियोटसिद्ध पुलिस चौकी में लोगों को पुलिस की सहायता के लिए संपर्क साधने में दिक्कत पेश आ रही है। क्षेत्र के लोगों ने बीएसएनएल से शीघ्र दूरसंचार व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
ब्यान:
-चोरी हुई केबल डालने की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही दूरसंचार व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानियां न हों।
-राकेश कुमार जेटीओ, बीएसएनएल बड़सर