फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PHC's luxurious building will be built in Rail, 10 panchayats will benefit

रैल में पीएचसी का आलीशान भवन बनेगा, 10 पंचायतों को होगा फायदा

Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
PHC's luxurious building will be built in Rail, 10 panchayats will benefit
पंचायत घर में चल रहा रैल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत रैल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आलीशान भवन बनेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 1.98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को नए भवन के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा है। लोनिवि ने टेंडर की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विधानसभा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत रैल, सपड़ोह, रंगस, जोलसप्पड़, कंडरोला, पुतड़ियाल, नौहंगी, बूणी, दंगड़ी और बरधियाड़ आदि ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वर्तमान में यह स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत रैल के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन

यहां स्वास्थ्य विभाग के मौजूद स्टाफ को भी कम जगह के चलते परेशानी हो रही है। वहीं, पंचायत की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है। पंचायत के पास अपने लिए महज दो छोटे कमरे ही हैं। जबकि, स्वास्थ्य विभाग को दो कमरे और एक अन्य कमरा बिजली बोर्ड के स्टाफ को पंचायत ने आवंटित कर रखा है। नया भवन बनने से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग और स्थानीय पंचायतों के बाशिंदों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल के लिए सरकार से स्वीकृत बजट की किस्त पहुंच चुकी है। निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
रैल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से 1.98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करवाया गया है। लोनिवि ने टेंडर अवार्ड करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इससे क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को लाभ पहुंचेगा।

-विजय अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष एचआरटीसी एवं पूर्व विधायक नादौन।
बयान-
नए भवन में रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होनी चाहिए : मदन लाल
रैल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आसपास की कई ग्राम पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। वर्तमान में पंचायत घर में यह स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पर्याप्त जगह न होने से मेडिकल स्टाफ और पंचायत प्रतिनिधियों दोनों को परेशानी हो रही है। नया भवन बनने से जहां मेडिकल स्टाफ को फायदा होगा वहीं पंचायत को भी अपना भवन खाली करवाने में आसानी रहेगी। नया भवन बनने के बाद यहां पर रात्रि सेवाएं भी शुरू होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को फायदा मिले।
-सूबेदार मदन लाल, उपप्रधान, ग्राम पंचायत रैल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed