फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Permission for shops and commercial establishments to remain open 24 hours welcomed.

Hamirpur (Himachal) News: दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के 24 घंटे खोलने की छूट का स्वागत

Thu, 24 Sep 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Permission for shops and commercial establishments to remain open 24 hours welcomed.
अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी
हमीरपुर। सरकार ने कारोबार को सुगम बनाने के उद्देश्य से दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे खुले रखने की छूट दी है। सरकार के इस निर्णय पर कारोबारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस छूट से छोटे व्यापारियों को खास लाभ नहीं मिलेगा। अधिकांश छोटी दुकानों में एक ही कर्मचारी काम करता है या व्यापारी स्वयं दुकान संभालता है। ऐसे में सीमित कर्मचारियों के बल पर 24 घंटे दुकान चलाना व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, मौजूदा बाजार की स्थिति में दिन के समय ही ग्राहकों की संख्या कम रहती है। ऐसे में रात को दुकानें खुली रखने से बिजली और अन्य परिचालन खर्च बढ़ेगा, जबकि आय में खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर का कहना है कि सरकार के इस निर्णय का मुख्य लाभ बड़े शॉपिंग मॉल, सुपरमार्केट और बड़ी कंपनियों के रिटेल आउटलेट्स को मिलेगा। इनके पास पर्याप्त मानव संसाधन और अलग-अलग शिफ्टों में कर्मचारियों से काम लेने की क्षमता होती है।
व्यापारियों के अनुसार, 24 घंटे दुकानें खुली रहने पर भी श्रम नियमों के तहत किसी कर्मचारी से प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकेगा। ऐसे में अतिरिक्त शिफ्टों के लिए नई भर्तियां करनी होंगी, जो छोटे कारोबारियों की तुलना में बड़े कारोबारियों के लिए अधिक संभव है।
बॉक्स
ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों में उम्मीद की किरण
इसके विपरीत, भोजन और खान-पान के व्यवसाय से जुड़े ढाबा और होटल संचालकों ने इस निर्णय का सकारात्मक स्वागत किया है। उनका मानना है कि देर रात तक यात्रा करने वाले लोगों और रात की पालियों (नाइट शिफ्ट) में काम करने वालों के कारण ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। ग्राहकों की संख्या के आधार पर इस छूट से उनके व्यवसाय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।

-
सरकार का यह निर्णय अच्छा है। दिन में खरीदारी कम हो रही है। अब रात को दुकानें खुली रखने पर विचार किया जाएगा। -सतीश सूद, दुकानदार हमीरपुर
सरकार की इस छूट का स्वागत है। हालांकि इतना कारोबार नहीं है कि दुकान में कोई कर्मचारी रख सकूं। मैं दुकान में अकेला ही काम करता हूं। -राकेश कुमार, दुकानदार हमीरपुर
सरकार के इस निर्णय से ढाबा संचालकों को फायदा ही होगा। यदि ग्राहकों की संख्या अधिक होगी तो ढाबे रात को भी उपभोक्ताओं को सेवाएं दे पाएंगे। -अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी

सरकार की इस छूट की जानकारी मिली है। हालांकि अभी निर्णय की पूरी नोटिफिकेशन को नहीं पढ़ा है। इस निर्णय का मुख्य लाभ बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल को होगा। -सुमित ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल हमीरपुर

अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी

अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी

अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी

अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी

अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी

अशोक कुमार, ढाबा संचालक, टौणी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article