{"_id":"67ed4e0372fa59a72b0808a6","slug":"peoples-raised-problems-hamirpur-hp-news-c-176-1-ssml1040-140906-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: समाधान शिविर में डमरोग के लोगों ने की निगम से बाहर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: समाधान शिविर में डमरोग के लोगों ने की निगम से बाहर करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, खेतीबाड़ी से पाल रहे परिवार, कैसे करें हाउस टैक्स का भुगतान
लोगों ने सीवरेज, सड़क और पानी के मुद्दे पर भी उठाए
साईं बाबा मंदिर शामती में हुआ नगर निगम का समाधान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर-11 और 15 का समाधान शिविर साईं बाबा मंदिर शामती में नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें वार्ड नंबर-11 के पार्षद अभय शर्मा व 15 की पार्षद संतोष ठाकुर उपस्थित रहीं। शिविर में न्यू मर्ज क्षेत्रों को बाहर करने की मांग निगम के समाधान शिविर में भी उठी। लोगों ने कहा कि वे खेतीबाड़ी करके परिवार पालें या फिर नगर निगम को हाउस टैक्स का भुगतान करें। मौसम में बदलाव के चलते खेतीबाड़ी में भी नुकसान हो रहा है। इसलिए उनके क्षेत्र को नगर निगम से बाहर किया जाए क्योंकि भारी भरकम टैक्स का भुगतान करना उनके लिए संभव नहीं है।
दोनों वार्ड का यह संयुक्त समाधान शिविर था। शिविर में वार्ड नंबर-16 की तरह वार्ड नंबर 15 डमरोग के मर्ज एरिया के लोगों ने नगर निगम एरिया से बाहर करने का मामला उठाया। इस पर नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने कहा कि यदि जमीनें बेची नहीं हैं और खेती कर रहे हैं तो रिपोर्ट बनाकर सरकार को इस मामले को भेजा जाएगा। वार्ड नंबर-11 के साथ वार्ड-15 की पवन विहार कॉलोनी के लोगों ने नई पाइप लाइन से पानी के कनेक्शन देने की मांग रखी जिस पर आयुक्त एकता काप्टा ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यही नहीं वार्ड नंबर-11 के लोगों का कहना था कि जब उनके क्षेत्र में 8-10 घर थे तो डेढ़ इंच पानी की पाइप लाइन थी और अब आबादी बढ़ गई तो भी यही पाइप लाइन है। इसके कारण उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पाइप लाइन को बदलकर बड़ी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साइंटिस्ट कॉलोनी के लोगों ने सड़क की दुर्दशा का मामला भी उठाया। आयुक्त ने सड़क को ठीक करने का आश्वासन दिया। वृंदावन काॅलोनी के लोगों ने ट्रैफिक की बढ़ती समस्या का मामला उठाया।
विज्ञापन
इसके अलावा दोनों वार्ड के लोगों ने कानून व्यवस्था और सड़कों के किनारे बढ़ती नशेड़ियों की संख्या के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की। लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्रों में पुलिस की गश्त होनी चाहिए ताकि सुरक्षित महसूस कर सकें। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। साई बाबा मंदिर के पास राजगढ़ रोड की दुर्दशा का मामला भी लोगों ने आयुक्त के समक्ष रखा। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से लंबे समय से वहां पर पुली का निर्माण किया जा रहा है लेकिन यह काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। धूल मिट्टी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने बताया कि वार्ड 11 व वार्ड 15 का संयुक्त समाधान शिविर हुआ। इसमें पानी व कूड़े की सर्विस को लेकर लोग संतुष्ट नजर आए। डमरोग के कुछ लोगों ने उनके क्षेत्र को नगर निगम एरिया से बाहर करने का मामला उठाया है। खेतीबाड़ी कर गुजर बसर कर रहे हैं, इसके कारण हाउस टैक्स का भुगतान करना उनके लिए आसान नहीं है। उनकी इस मांग को सरकार को भेजा जाएगा। इसके अलावा पानी की पाइप लाइन बदलने और नई पाइप लाइन से कनेक्शन देने की मांग थी। जिस पर मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।