{"_id":"6769b35d682bacf49f0cc454","slug":"peoples-problems-heard-in-hanoh-sarahkad-and-ghangot-kalan-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-144085-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हनोह, सराहकड़ और घंगोट कलां में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हनोह, सराहकड़ और घंगोट कलां में सुनीं जनसमस्याएं
Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों के तहत सोमवार को पांचों उपमंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत हनोह में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 15 जनशिकायतों को संबंधित विभागों को फॉरवर्ड करके इनके अतिशीघ्र निपटारे के आदेश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि इस दौरान जमीन के आठ मामलों के इंतकाल की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी कर ली गई।
उधर, हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत सराहकड़ में भी एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत घंगोट कलां में तहसीलदार धर्मपाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान 11 जनसमस्याओं का निवारण किया गया और जमीन के 14 इंतकाल किए गए।
विज्ञापन
नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत हड़ेटा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 15 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और सात शिकायतों को संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सुजानपुर उपमंडल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।