फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People will be made aware about the adverse effects of climate change on human health.

Hamirpur (Himachal) News: जलवायु परिवर्तन के मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पर जागरूक किए जाएंगे लोग

Tue, 10 Feb 2026 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Feb 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल और पीएचसी में लगेंगे जागरूकता फ्लेक्स, स्वास्थ्य कर्मी होंगे जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जलवायु परिवर्तन के कारण मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। अस्पताल और पीएचसी में जागरूकता फ्लेक्स लगाएं जाएंगे। फ्लेक्स में हीट वेव के कारणों और उपाय के बारे में जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता को मज़बूत करने के लिए जागरूक किया जाएगा। जलवायु परिवर्तन के चलते हीट वेव और वायु प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अब खंड स्तर पर मेडिकल ऑफिसर की ओर से एएनएम और आशा कार्यकर्ता को जानकारी दी जाएगी। इससे वे स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि समुदाय स्तर पर जलवायु परिवर्तन के स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

-अस्पताल और पीएचसी में जागरूकता फ्लेक्स लगाए जाएंगे। इन फ्लेक्स में हीट वेव सहित जलवायु परिवर्तन से होनी वाली बीमारियों की पहचान और उपाय प्रदर्शित किए जाएंगे। आशा कार्यकर्ताओं को भी जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता जमीन स्तर पर लोगों तक जानकारी पहुंचाएंगे।-डॉ. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed