{"_id":"64ff607727509814de06cd64","slug":"people-took-two-migrant-youths-to-the-police-station-to-clean-the-jewelry-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8147-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोगों ने थाने पहुंचाए गहने साफ करने आए दो प्रवासी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोगों ने थाने पहुंचाए गहने साफ करने आए दो प्रवासी युवक
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत दो प्रवासी कारीगरों को पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ग्राम पंचायत नौहंगी के गांव चौक में सोमवार को गहने की धुलाई करने का काम करने वाले दो बिहार निवासी युवक आए थे। यहां एक घर में जब सोने की चेन को साफ करते समय लोगों को उन पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी।
जब पंचायत प्रतिनिधियों ने इन दोनों युवकों से पूछताछ की, तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। ग्राम पंचायत नौहंगी के उपप्रधान प्रकाश चंद ठाकुर, वार्ड पंच सुरजीत और घर के मलिक किशोरी लाल ने इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गहने साफ करवाने वाले परिजनों से भी पूछताछ की है। उसके बाद पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस थाना नादौन ले गई। पुलिस थाना नादौन के कार्यकारी प्रभारी एएसआई यशपाल ठाकुर ने कहा कि दोनों युवकों से नादौन थाना में पूछताछ जारी है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे तो फिलहाल उनके खिलाफ चोरी की कोई भी शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पूरी छानबीन करने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
इनके पास कांगड़ा में काम करने की थी अनुमति
उपप्रधान ने दावा करते हुए कहा है कि फरवरी महीने में इसी क्षेत्र के एक मंदिर में चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत बाकायदा पुलिस थाना नादौन में भी की गई थी और मंदिर में चोरी होने वाले दिन शाम के समय में यही युवक मुझे इस क्षेत्र के आसपास मिले थे। उसके बाद दोबारा फिर वही युवक इस क्षेत्र में गहने साफ करने के बहाने हस्तक्षेप करने लगे हैं। इसलिए ऐसे युवकों पर जिनके पास परमिशन तो मात्र जिला कांगड़ा की ही है और घूमने के लिए जिला हमीरपुर के तहत इन युवकों ने बार-बार इसी क्षेत्र को चुना है। जो कि सरासर गलत है और गैर कानूनी है। इसके बारे में पुलिस को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।