फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People to strengthen their econmy by floriculture

फूलों की खेती से मालामाल होंगे बागवान

Sun, 17 Apr 2016 06:00 PM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
People to strengthen their econmy by floriculture
पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

जिला में फूलों की खेती से अब बागवान मालामाल हो सकेंगे। बागवान जरवीरा और कार्नेशन फूलों की खेती आसानी से कर पाएंगे। फूलों की खेती के लिए बागवानी महकमा सब्सिडी प्रदान कर रहा है। सामान्य वर्ग के लिए एक हजार वर्ग मीटर पर फूलों की खेती करने के लिए तीन लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि में फूलों की खेती पर चार लाख की सब्सिडी का प्रावधान है। फूलों की खेती से पहले किसान को सभी दस्तावेज पूरे कर बागवानी विभाग के पास जमा करवाने होंगे। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बागवानों को सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


बागवानी विभाग का कहना है कि फूलों की खेती आर्थिकी मजबूत करने का एक बेहतरीन विकल्प है। जरवीरा और कार्नेशन फूलों की अधिक डिमांड है। बाहरी राज्यों में भी इन फूलों की अधिक मांग है। इस कारोबार में नुकसान का अंदेशा बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार वर्ग मीटर पर फूलों की खेती के लिए सामान्य वर्ग को तीन लाख और आरक्षित वर्ग को 1500 वर्ग मीटर पर चार लाख सब्सिडी दी जाएगी। फूलों की खेती आर्थिकी मजबूत करने के लिए बेहतर विकल्प है।

- प्रदीप सांख्यान, उपनिदेशक, बागवानी विभाग, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed