फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People scared of leopard terror in Jangli, Nohan, Holath Sathvin villages.

Hamirpur (Himachal) News: जांगली, नोहान, होलथ सठवीं गांवों में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

Thu, 11 Jul 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
सठवीं पंचायत में तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन

हुमस भरी गर्मी में पशुओं को गोशाला के भीतर बांधने को मजबूर पशुपालक
वन्य प्रणाली विभाग ने तीन माह पहले लगाया था पिंजरा, नहीं फंसा तेंदुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की महारल पंचायत के होलथ, टिक्कर और जमली पंचायत के नोहान और जांगली में ग्रामीण तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। तेंदुए के डर से किसान हुमस भरी गर्मी में भी रात को पशुओं को पशुशाला के अंदर बांधने पर मजबूर हैं। तेंदुआ क्षेत्र में अब तक कई कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। पिछले तीन माह से वन्य प्राणी विभाग की ओर से नोहान के पास पिंजरा लगा रखा है। फायर सीजन में जंगलों में आग लगने के बाद अब जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान कर रहे हैं। बुधवार देर रात सठवीं पंचायत में रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पशुपालक पुष्पा देवी ने कहा कि रात डेढ़ बजे के करीब उनका पूरा परिवार बरामदे में सोया हुआ था। ऐसे में एकाएक तेंदुए ने आंगन में बंधे कुत्ते पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल दिया। गनीमत यह रही कि उसने परिवार के सदस्यों पर हमला नहीं किया। ग्रामीणों प्रकाश चंद, मंशा राम, जगदेव सिंह, करतार चंद, बलबीर सिंह, सीता राम आदि ने कहा कि इससे पहले भी तेंदुआ जांगली और होलथ में एक दर्जन से अधिक पालतू कुत्तों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर चुका है। आगामी समय में बरसात होने पर चारों और घास और झाड़ियां उगी हुई होती हैं। ऐसे में तेंदुआ किसी पर भी हमला कर उसे घायल कर सकता है। इस बारे में वन विभाग बिझड़ी के बीओ विनोद कुमार ने कहा कि गांव में नाले के पास पिंजरा लगाया गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही पिंजरे को बदलकर किसी अन्य जगह लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed