{"_id":"5808d0944f1c1b642e70509c","slug":"people-saying-no-to-chinese-goods-after-surgical-strike-on-diwali-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के लोगों ने चाइना सामान से की तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के लोगों ने चाइना सामान से की तौबा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के लोगों ने चाइना सामान से की तौबा।
- फोटो : chinese goods
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ चीन की गतिविधियों के चलते देश में व्यापारी और आम जनता चाइना सामान का बहिष्कार कर रहे हैं। कुछेक कारोबारी चाइना का सामान बेच रहे हैं, लेकिन लोग इस सामान की खरीदारी में भी दिलचस्पी नहीं ले रहे।
विज्ञापन
इसके चलते बड़े कारोबारियों और स्टाकिस्टों ने चाइना सामान की सप्लाई से तौबा कर ली है। कारोबारी एवं स्टाकिस्ट नरेश कुमार, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि त्योहारी सीजन में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये का चाइना सामान की सप्लाई हमीरपुर में होती थी।
विज्ञापन
हालांकि चीन की भारत विरोधी गतिविधियों से लोग चाइना सामान की खरीदारी करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वहीं सरकार और प्रशासन भी चीनी सामान की बिलिंग को लेकर सतर्क है। ऐसे में कई दुकानदार चीनी सामान का पिछले साल का बचा स्टाक ही बेच रहे हैं।
विज्ञापन
इस त्योहारी सीजन में चाइना सामान की सप्लाई हो चुकी है। कारोबारियों की मानें तो सस्ता होने से लोग दीपावली पर अधिकतर चाइना का ही इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं, लेकिन इस बार बाजार में चाइना का सामान न के बराबर है।
सरकार और प्रशासन के आदेशों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने भी कमर कस ली है। करीब आधा दर्जन विभागीय टीमें बाहरी राज्यों से आ रहे सामान की जांच कर रही हैं। लोगों और सरकारी अफसरों के रवैये को देखते हुए कारोबारी चाइना का सामान न लाने में ही बेहतरी समझ रहे हैं।
आबकारी एवं कराधान अधिकारी कुलभूषण गौतम का कहना है कि विभाग दुकानों का औचक निरीक्षण कर रहा है। बाहरी राज्यों से आ रहे सामान पर नजर रखने को टीमें भी गठित की गई है जो जगह-जगह नाकाबंदी कर रही हैं।