फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People presented their suggestions regarding the environmental public hearing and mining proposal at Rail.

Hamirpur (Himachal) News: रैल में पर्यावरण जनसुनवाई, खनन प्रस्ताव पर लोगों ने रखे सुझाव

Thu, 17 Sep 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 17 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
People presented their suggestions regarding the environmental public hearing and mining proposal at Rail.
रैल पंचायत के तहत कुणाह खड्ड के पास आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण। संव
रंगस (हमीरपुर)। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर ने बुधवार को रैल में कुणाह खड्ड के पास पर्यावरण जनसुनवाई आयोजित की। एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के सुझाव लिए गए हैं। प्रशासन फिलहाल खनन प्रस्ताव पर कोई निर्णय लेने नहीं आया है। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों की राय और सुझाव दर्ज करना है।
विज्ञापन

जोलसप्पड़ निवासी राजकुमार ने सरकारी भूमि के कुल 13-29-13 हेक्टेयर क्षेत्र में रेत, पत्थर और बजरी के खनन का प्रस्ताव रखा है। इस पर पर्यावरण और खनन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की राय ली। लोगों के सुझाव और आपत्तियां लिखित और वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैल पंचायत के प्रधान कैप्टन विपिन कुमार ने कहा कि पंचायत और आसपास के लोगों ने खनन को लेकर अपने सुझाव दिए हैं। उन्होंने खनन के नियमों का कड़ाई से पालन करने और समय सीमा निर्धारित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि रात के समय खनन होने से सड़क और खड्ड किनारे रहने वाले लोगों की नींद प्रभावित होती है और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। इस मौके पर तहसीलदार नादौन निधि सकलानी, वन विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed