फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People immersed in devotion, the echo of Krishna hymns in temples

भक्तिरस में डूबे लोग, मंदिरों में कृष्ण भजनों की गूंज

Mon, 30 Aug 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
People immersed in devotion, the echo of Krishna hymns in temples
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण और राधा की वेशभूषा में खनेऊ गांव के नन्हें बच्चे ईवान और केशवी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले भर मेें सोमवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। मंदिरों में सुबह सवेरे ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की सहित हरे कृष्णा-हरे कृष्णा सहित जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। महिलाओं ने दिन भर कृष्ण भजन-कीर्तन किया। छोटे-छोटे बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर, बांसुरी और मुकुट पहन श्रीकृष्ण राधा का रूप धारण किया और मंदिरों में अभिभावकों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने मंदिरों ने झूले डाले इसमें श्रीकृष्ण की मूर्तियां स्थापित कीं और श्रीकृष्ण को झूला झुलाया। सत्यनारायण मंदिर हमीरपुर, राधा कृष्ण मंदिर कोहली त्रिमूर्ति शिव मंदिर धनेटा में भी झूला डाला है। जहां भक्तों ने श्रीकृष्ण के दर्शन किए। बाजार में महिलाओं ने श्रीकृष्ण की मूर्तियों की खरीद की।
विज्ञापन

क्रांति युवक मंडल झोखर ने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर के पास खीर भंडारे का आयोजन किया।
इसका आयोजन युवक मंडल के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, पृथ्वी चौहान और युवक मंडल के प्रधान सहदेव, सचिव तरसेम सिंह, कोषाध्यक्ष मुनीष चौहान, उपप्रधान प्रवीण कुमार, अमन, विकेश कुमार, अनिल, रमन, आर्यन, और मंदिर कमेटी प्रधान और वार्ड सदस्य आनंद लाल, सचिव मनोज कुमार, धर्म सिंह, दिलीप सिंह, विजय चौहान, रणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह मौजूद रहें। सुजानपुर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर मुरली मनोहर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई थीं। वहीं, हनुमान मंदिर में भव्य आकर्षक ढंग से बनाई गई कलाकृतियों को देखने भी श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी में वासुदेव कारावास में देवकी पहरेदार का नींद आना, हनुमान मंदिर में यह बनाया अनोखा दृश्य देख लंबे समय तक श्रद्धालु निहारते रहे। मंदिरों में सुबह से ही भजन कीर्तन चलता रहा। पहचान संस्था ने वर्चुअल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों, अध्यापकों अभिभावकों और विशेष बच्चों ने मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। संस्था की प्रबंधक चेतना शर्मा ने सभी सदस्यों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed