फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People got the facility of 16 rain shelters during rainy season

Hamirpur (Himachal) News: बरसात में 16 वर्षाशालिकाओं की लोगों को मिली सुविधा

Thu, 31 Jul 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 31 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
People got the facility of 16 rain shelters during rainy season
उपमंडल भोरंज के तहत चाहब में बनी वर्षा शालिका। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में लोगों को 16 वर्षाशालिकाओं की सुविधा मिली है। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधीन 16 नई और आधुनिक वर्षाशालिकाओं का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

वर्षाशालिकाओं के निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में पहली बार लोहे के ग्रिल और लोहे की चादर से सुंदर वर्षाशालिकाओं का निर्माण किया गया है। ये वर्षाशालिकाएं जाहू के तलाई, बाहन्वीं, मुंड़खर, चाब, पट्टा, नंदन, भ्याड़, कंज्याण सहित अन्य स्थानों पर बनाई गई हैं। वर्षाशालिकाओं में यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की अच्छी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

धूप और बारिश में लोगों को इनका फायदा हो रहा है। वहीं, बारिश के मौसम में लोगों को अब भीगना नहीं पड़ेगा। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, पूर्व प्रधान मुंडखर मल्लू राम, पूर्व प्रधान झरलोग नरेश ठाकुर, नंधन पंचायत प्रधान हरी राम, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान आदि ने बताया कि विभिन्न विकास कार्यों की वजह से भोरंज विधानसभा क्षेत्र का शहरीकरण होने लगा है। शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में नई वर्षाशालिकाओं का निर्माण क्षेत्र के विकास को चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

भोरंज और समीरपुर मंडल की सड़कों के किनारे 16 नई वर्षाशालिकाओं के निर्माण के लिए टेंडर लगे थे। इनका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 80 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
-केके भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed