{"_id":"60e1c4a28ebc3edfe449c01e","slug":"people-gathered-in-baba-s-court-there-was-a-long-jam-of-vehicles-hamirpur-hp-news-sml3757840106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, गाड़ियों का लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, गाड़ियों का लगा लंबा जाम
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अधिकतर पंजाब से ही श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान कोरोना नियमों का खूब उल्लंघन किया गया। सड़कों पर भी दिन भर जाम लगा रहा। रविवार के दिन बाबा के दरबार में 8000 श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे।
प्रदेश के भी कई श्रद्धालु जोकि पहले कोरोना की वजह से माथा नहीं टेक सके थे, वह भी काफी संख्या में पहुंचे। मंदिर एक जुलाई को ही खुले हैं। जिसके चलते काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि कोरोना से निपटने में पूरे एहतियात बरती जा रही है, लेकिन रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी रही। सामाजिक दूरी के नियमों की भी धज्जियां उड़ती रहीं। प्रशासन ने कोरोना नियमों की पालना करवाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण काफी दिक्कत हुई।
मंदिर में लंगर सेवा और रात को ठहरने की अनुमति नहीं थी। सरकार की गाइडलाइन है कि श्रद्धालु माथा टेक कर सीधे अपने घरों को जाएं। इससे पहले चैत्र माह के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंदिर के महंत राजेंद्र गिरी ने बीच-बीच में श्रद्धालुओं को पैक्ड खाना भी उपलब्ध करवाया। मंदिर के इर्द-गिर्द दुकानदार थोड़ा अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे थे। कोरोना को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी बनाए रखने की कोशिश करवाई गई। आने वाले दिनों में रविवार के दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसके लिए रविवार के दिन अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे, ताकि कोरोना नियमों का पालन हो सके।