{"_id":"69cd022ec3e44b41ac01e142","slug":"people-are-helpless-due-to-lack-of-bus-service-on-bunga-route-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-188706-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बुंगा मार्ग पर बस सेवा न होने से लोग बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बुंगा मार्ग पर बस सेवा न होने से लोग बेबस
Wed, 01 Apr 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी से सरकाघाट व भरेड़ी से जाहू मार्ग पर वाया बुंगा कोई भी एचआरटीसी या निजी बस सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी पेश आ रही है। ये दोनों सड़कें पक्की हैं। बावजूद इसके परिवहन की सुविधा नहीं है।
इस मार्ग पर स्थित दियोग, पंजारड़ा, नवलाख, धाड़, रखोह और दारपा जैसे गांवों के लोगों को रोजमर्रा के कामों, अस्पताल, बाजार और सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोग मजबूरी में निजी वाहनों व टैक्सियों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
बुंगा क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में हर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बस सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं को भी निजी गाड़ियों में सफर करना पड़ता है, जिससे उनकी यात्रा महंगी हो जाती है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों जगदेव ठाकुर, विजय कुमार, संजय, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार और कमल कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क पर शीघ्र बस सेवा शुरू की जाए। यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग से अपील की है कि इस क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए नियमित बस सेवा शुरू की जाए। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में नहीं है। अगर ग्रामीण मांग करते हैं तो विचार किया जाएगा।