फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are angry due to non-starting of Bagwad-Lajyaani Lift Drinking Water Scheme

Hamirpur (Himachal) News: बगवाड़-लझयाणी उठाऊ पेयजल योजना शुरू न होने से लोगों में रोष

Mon, 12 May 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 May 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
People are angry due to non-starting of Bagwad-Lajyaani Lift Drinking Water Scheme
बगवाड़-लझयाणी योजना के लिए चैंथ खड्ड में बना कुआं। स्रोत : जागरूक पाठक
लझयाणी पंचायत के तीन वार्डों को तीसरे दिन मिल रही पानी की सप्लाई
विज्ञापन

विधायक और जल शक्ति विभाग से उठाई योजना को जल्द शुरू करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग के उपमंडल भोरंज के अधीन आने वाली बगवाड़- लझयाणी उठाऊ पेयजल योजना दो साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। योजना का लाभ न मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया है।
लझयाणी पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि हेमा देवी, प्रकाश चंद, ग्रामीण जसवंत, संजीव कुमार, सोनू, स्थानीय महिला मंडल सदस्य राजकुमारी, फूलां देवी, प्रोमिला देवी, देवा रानी, अनीता देवी, रीना, रीना कुमारी, नानक चंद और अन्य ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय दो गांवों बगवाड़ और लझयाणी की पानी की समस्या के लिए अस्सी लाख रुपये की योजना बजट के साथ स्वीकृत की थी।
विज्ञापन

दो साल बाद भी यह योजना अभी तक चालू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि योजना के कुएं के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने भूमि भी दान में दी है। जलशक्ति विभाग ने योजना के लिए चैंथ खड्ड में कुएं का निर्माण किया है। अब विभाग ने कुएं के पानी को लिफ्ट कर बगवाड़ और लझयाणी के पुराने टैंक में डाला है लेकिन अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की है। पंचायत के वार्ड नंबर एक, तीन और चार में बगवाड़ और लझयाणी गांव में करीब 100 से अधिक परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों गांवों के नलों को मेवा-बमसन प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई दी जा रही है। नलों में दूसरे-तीसरे दिन पानी आ रहा है। उन्होंने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के मांग की है कि नई योजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-बगवाड़-लझयाणी योजना बनकर तैयार हो चुकी है। इन दिनों कुएं के पानी को साफ किया जा रहा है। विभाग ने पानी का सैंपल लिया था जो कि ठीक नहीं पाया है। इसलिए कुएं और भंडारण टैंकों की सफाई और क्लोरिंग डाल कर जल्द ही योजना को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले इसकी टेस्टिंग भी की गई है।-मनीष, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग अनुभाग लुद्दर महादेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed