{"_id":"66eabd9c147d1515bb0784bf","slug":"people-angry-over-slow-pace-of-bridge-construction-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-136203-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुली निर्माण का कार्य धीमी गति से होने पर लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुली निर्माण का कार्य धीमी गति से होने पर लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
पिछले एक साल से नहीं हो पाया मुख्य सड़क रैल में पुलिया का कार्य पूरा
सड़क मार्ग के तंग होने से वाहन चालकों और राहगीरों को झेलनी पड़ रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय रैल के बिल्कुल सामने रैल बड़ा मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य अभी तक भी पूरा नहीं हो पाया है। जबकि, निर्माण कार्य को शुरू किए एक वर्ष के करीब का समय हो गया है। कछुआ चाल की गति से पुली का निर्माण कार्य होने पर क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। ग्राम पंचायत रैल के उपप्रधान सूबेदार मदनलाल, कैप्टन रमेश परमार, राकेश कुमार आदि ने कहा कि पुली का निर्माण कार्य करने में लोक निर्माण विभाग को तीव्रता दिखानी चाहिए।ख्य सड़क पर बनने वाली इस पुली के निर्माण कार्य के चलते राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और सड़क पर गुजर रहे वाहन से पास लेने के लिए कई बार काफी देर रुकना पड़ रहा है। इसलिए विभाग को जल्द से निर्माण कार्य पूरा करके वाहन चालकों को सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि पुली की लोकेशन को देखते हुए इसका निर्माण कार्य पहले एक तरफ से पूरा किया जाना जरूरी है ताकि ट्रैफिक अवरुद्ध न हो। उसके बाद दूसरी तरफ से इसका निर्माण किया जाना संभव है। निर्माण स्थल के पास अन्य कोई भी वैकल्पिक मार्ग अस्थायी तौर पर बनाना संभव नहीं है। इसके अतिरिक्त बीच में बरसात का मौसम होने से भी निर्माण कार्य में थोड़ा विलंब हुआ है।