{"_id":"676026e50e95766c7c0ea88d","slug":"people-angry-over-bus-not-running-on-route-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-143431-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस को रूट पर न चलाने से लोगों में अक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस को रूट पर न चलाने से लोगों में अक्रोश
विज्ञापन
सीएम से की पुराने रूट पर बस चलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा (हमीरपुर)। एचआरटीसी ने घाटे पर चल रहे रूट से बस सेवा को अन्य रूट पर डायवर्ट कर दिया है। रूट के डायवर्ट होने से लोगों में रोष है। बैजनाथ डिपो की बस बैजनाथ से नोएडा वाया करोट, जीहण, बड़ा होकर शाम नौ बजे जाती थी। लोगों का कहना हैं कि चार दिन से बस इस रूट से बंद कर दी गई है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बैजनाथ डिपो की ओर से चलाई जा रही यह बस अब पालमपुर, धीरा होते हुए सुजानपुर से हमीरपुर, घुमारवीं और फोरलेन से नोएडा तक पहुंच रही है। इस रूट से हमीरपुर के लोगों को तो राहत मिली है लेकिन करोट और जीहण के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। परिवहन निगम का कहना है कि उसी रूट पर चढ़ियार-दिल्ली और पंचरुखी-दिल्ली रूटों पर बसें चलती हैं। करीब आधे-आधे घंटे के अंतराल में ये गाड़ियां संचालित होती हैं। अंतिम बस के रूट को डायवर्ट किया गया है। स्थानीय लोगों केवल सिंह, अशोक कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र सिंह, समर आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि इस बस को दोबारा पुराने रूट पर चलाया जाए।
वास्तव में इस रूट पर पर्याप्त संख्या में सवारियां नहीं मिल रहीं थीं। इसके चलते इस रूट पर घाटा हो रहा था। बस को अन्य रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। यह बस अब पालमपुर, सुजानपुर, हमीरपुर से होते हुए नोएडा तक जा रही है। -नितेश शर्र्मा, आरएम, एचआरटीसी बैजनाथ डिपो