{"_id":"66c1faea9c41cbcbcc0947e6","slug":"pensioners-protest-against-not-getting-revised-pay-scale-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133826-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संशोधित वेतनमान न मिलने पर पेंशनरों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संशोधित वेतनमान न मिलने पर पेंशनरों ने जताया विरोध
विज्ञापन
चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबे समय से पड़ा है बंद
सरकार से जल्द एकमुश्त भुगतान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हमीरपुर ने बरसों से ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट की बकाया राशि की अदायगी न होने पर रोष जताया है। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला हमीरपुर के अध्यक्ष एसके कौंडल ने कहा कि सभी पेंशनर्स इस राशि का एक किस्त में भुगतान होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार ने सब की आशाओं पर पानी फेर दिया। इतने लंबे समय से ब्याज की भी हानि उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तर्क देती है कि इस समय प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है लेकिन राजकीय सेवादारों का वेतन एवं अन्य भत्तों की बढ़ोतरी एवं उनके आवास गृहों का नवीनीकरण करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में धनराशि है जो निंदनीय है। चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबे समय से बंद पड़ा है। सरकार ने इसके लिए बजट देना कई वर्षों से बंद कर दिया है जो पेंशनरों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द उनकी राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए अन्यथा पेंशनर इसका विरोध प्रदर्शन करने में भी गुरेज नहीं करेंगे और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।