फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners expressed anger over non payment of medical bills

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने पर पेंशनरों ने जताया रोष

Tue, 09 Apr 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान केसी गौतम ने की। बैठक में महासचिव शंभू राम जसवाल, संघ संस्थापक बीडी शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने एक जनवरी 2016 से देय पेंशन संशोधन के बकाया की दूसरी किस्त जमा होने और एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता को महीने की पेंशन के साथ प्रभावी करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया गया। पेंशनरों ने उनके चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने, जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को लीव-इन्कैशमैंट, ग्रैच्युटी, कम्युटेशन आदि की बकाया राशि का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इससे पूर्व संघ के संस्थापक बीडी शर्मा और पूर्व भोरंज प्रधान बलदेव दास शर्मा को जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नादौन प्रधान जगदीश शर्मा, हमीरपुर खंड प्रधान देवराज पटियाल, टौणीदेवी प्रधान जगदीश शर्मा, बिझड़ी खंड महासचिव तोता राम , सुजानपुर प्रधान पृथ्वीराज शर्मा, भोरंंज महासचिव राज कुमार पटियाल, सलाहकार जेपी शर्मा, महासचिव हेम राज शर्मा व राम भज्ज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed