फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners are not getting the benefit of medical bills: Union

पेंशनरों को नहीं मिल पा रहा मेडिकल बिलों का लाभ : संघ

Tue, 07 May 2024 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर चुनाव में करेंगे विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन


एनजीओ भवन हमीरपुर में आयोजित हुई परिवहन सेवानिवृत्ति कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक मंगलवार को एनजीओ भवन हमीरपुर में जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के 150 पदाधिकारी वृद्धा अवस्था में मुख्यमंत्री से 6 फरवरी 2023 को रात के 11:00 बजे सेरा विश्राम गृह में पांच सूत्रीय मांग पत्र दे चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2023 में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था लेकिन बैठक में बुलाना तो दूर हमारे वित्तीय लाभ भी अभी तक नहीं दिए गए हैं। इसके उपरांत 26 जनवरी को कल्याण मंच ने नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इस तरह के आश्वासन देकर सरकार की ओर से पेंशनरों को लगातार ठगा जा रहा है। इसके विपरीत अन्य विभागों में रिवाइज्ड पेंशन की पहली किस्त 50 हजार जबकि दूसरी किस्त आयु के आधार पर प्रदान की गई है। इस कारण पेंशनरों को सरकार के प्रति रोष है।


जिला अध्यक्ष ने कहा कि मेडिकल बिलों का भुगतान अभी तक 2 वर्षों से लंबित है। ऐसे में पेंशनरों को बैंकों से ऋण लेकर बीमारी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ और लुधियाना में करवाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से चिकित्सा बिलों का भुगतान करने और वित्तीय लाभों को लागू करने की मांग की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 65, 70 और 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को पिछली सरकार के समय से लागू किए गए 5 से 10 और 15 फीसदी लाभ भी नहीं मिल पाया है। जबकि, इसके विपरीत दूसरे विभागों ने इसे लागू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से दूसरे विभागों की भांति परिवहन निगम के कर्मचारियों को लाभ प्रदान करने की मांग की है। कहा कि 31 मई तक सब पेंशनरों को सभी वित्तीय लाभ प्रदान किए जाने चाहिए अन्यथा पेंशनर चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सचिव नंदलाल, अर्की के अध्यक्ष बलवीर चौधरी, शेर सिंह ठाकुर संतराम ठाकुर प्रेम ठाकुर केशव, रामलाल, बलदेव, रघुनाथ, सुखदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed