फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pension received up to 50 percent of the last salary: Union

अंतिम वेतन के 50 फीसदी तक मिले पेंशन : संघ

Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pension received up to 50 percent of the last salary: Union
हिमआंचल पेंशनर्स संघ टौणी देवी खंड इकाई के सदस्य बैठक के दौरान। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणीदेवी (हमीरपुर)। हिमआंचल पेंशनर्स संघ टौणीदेवी खंड इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में जंदडू चौक, ऊहल में हुई। इसमें जिला प्रधान केसी गौतम विशेष रूप से शामिल रहे। चर्चा में भाग लेने वालों में जिला प्रधान के अतिरिक्त संरक्षक धर्म सिंह चौहान, सुरेश कुमार, रणवीर सिंह, भूमि देव शास्त्री, कुलदीप सिंह, सुभाष चंद शर्मा, चतर सिंह ठाकुर आदि प्रमुख रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा के दौरान प्रदेश इकाई से गुहार लगाई गई है कि सरकार से प्रभावी तौर पर मामला उठाकर लंबित मांगें पूरी करवाने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन

पेंशनरों ने संशोधित पेंशन पर मिलने वाली बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करने, मेडिकल भत्ते के लिए ऑप्शन का मौका प्रदान करने और सभी भत्ते नई पेंशन पर देने के बारे में सरकार से आग्रह किया गया। बैठक में पेंशनरों को संघ की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। एक जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को अंतिम वेतन के 50 फीसदी के बराबर पेंशन स्वीकृत करने, पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा पद्धति लागू करने की भी मांग की गई। जिला प्रधान ने नए सदस्यों से सक्रियता से संघ गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया तथा खंड पदाधिकारियों से 2021-23 सत्र की शुल्क वसूली व नए सदस्यता कार्यक्रम को शीघ्र पूरा करने का भी आग्रह किया गया। बैठक में कर्म चंद राणा, कांता देवी, प्रकाश चंद शर्मा, बलवीर सिंह, मोर राम, प्रताप सिंह ठाकुर, बलदेव सिंह, मिल्खी राम शर्मा, प्रभू राम, तुलसी राम, जोगी राम, भागीरथ, ज्ञान चंद सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed