{"_id":"62b8a234ab1725372e566cff","slug":"pen-down-strike-hamirpur-hp-news-sml4133649168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे जिप कैडर अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे जिप कैडर अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जिला परिषद कैडर अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ इकाई हमीरपुर की बैठक रविवार को तरोपका में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पिछले 25 जून को राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया है कि पूरे प्रदेश में पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। असका जिला परिषद कैडर अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ इकाई हमीरपुर समर्थन करता है।
इसके चलते कर्मचारी 27 जून सुबह 10:00 बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इसमें जिला हमीरपुर के सभी जिला परिषद कैडर के कर्मचारी व अधिकारी भाग लेंगे। पेन डाउन हड़ताल तब तक चलेगी जब तक जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का पंचायतीराज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय करने की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती। बैठक में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार, महासचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, हमीरपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय कुमार, बिझड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार, नादौन ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश पाल कौशल, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष मंजीत सिंह रांगड़ा मौजूद रहे।