फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vegetable prices sky high at Hamirpur

हमीरपुर में मटर 120, फ्रासबीन बिक रही 80 रुपये किलो

Tue, 21 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices sky high at Hamirpur
महंगी हुई सब्जियां। - फोटो : अमर उजाला

बरसात शुरू होते ही जिला में सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। दालों की कीमत में पहले ही आग लगी है। इसके चलते आम आदमी की थाली से कई सब्जियां गायब हो गई हैं। शहर की सब्जी मार्केट में मटर 120 तो फ्रासबीन 80 रुपये किलो बिक रही है।

विज्ञापन


वहीं, शिमला मिर्च, फूलगोभी और टिंडा भी 40 रुपये से ऊपर हो गई है। 10 रुपये किलो बिकने वाला आलू भी 25 के पार पहुंच गया है। लोगों का रसोई बजट बिगड़ने लगा है जिससे गृहणियों का पारा भी कीमतों की तरह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


दाम बढ़ने से कई सब्जियां आम आदमी से दूर हो गई हैं। अब हफ्ते में एक या दो बार ही लोग सब्जियां खा पा रहे हैं। गृहणी रेखा, पूजा, सुनीता, अनीता, पिंकी, माया, प्रोमिला, विमला, सुरेशां, शिल्पा ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से उनकी रसोई से सब्जी गायब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर दिन दालें ही खा रहे हैं लेकिन दालों की कीमत पहले ही आसमान छू रहीं हैं। ऐसे में रसोई का बजट बुरी तरह लड़खड़ा गया है।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन सब्जियों के दाम बढ़ने से पर्याप्त सब्जियां खाना मुश्किल हो रहा है। विटामिन, खनिज और आयरन का सबसे बड़ा स्रोत हरी सब्जियां महंगी होना लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।

शहर में सब्जियों के दाम

सब्जी        कीमत प्रति किलो
मटर            120
फ्रासबीन            80
पहाड़ी आलू         25
टमाटर            50
भिंडी            40
करेला            40
घीया            40
खीरा            40
अरबी            50
शिमला मिर्च      50
फूलगोभी            60
टिंडा            40
रामतोरी            40
बैंगन            40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed